Tuesday, April 23, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली में भोजन की जरूरत हैं तो हेल्पलाइन नंबर 9625799844 पर संपर्क...

दिल्ली में भोजन की जरूरत हैं तो हेल्पलाइन नंबर 9625799844 पर संपर्क करें : भाजपा

  • जरूरतमंद लोग भोजन की समस्या को लेकर कॉल या मैसेज के जरिए सूचित कर सकते हैं
  • 30 लाख 10 हजार 806 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया
  • प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के दौरान कोई भी जरूरतमंद या गरीब परिवार भोजन से वंचित ना रहे इसी उद्देश्य के साथ प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत लाखों लोगों को भोजन व राशन का सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9625799844 जारी किया गया है जहां पर जरूरतमंद लोग भोजन की समस्या को लेकर कॉल या मैसेज के जरिए सूचित कर सकते हैं। गुरूवार को प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उन्हें खाद्य सामग्री वितरित कर उनका धन्यवाद दिया।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि इस संकट में दिल्ली में भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। दिल्ली में 100 से ज्यादा जगहों पर सामूहिक रसोई बनाई गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन करीब दो लाख से ज्यादा लोगों को भोजन किया जा रहा है। दिल्ली में रह रहे गरीब मजदूर व हर जरूरतमंद लोगों को खाने के साथ-साथ मोदी किट भी बांटा जा रहा है।

इसी प्रकार लाखों लोगों को सैनिटाइजर, फेसमास्क, ग्लव्स और साबुन इत्यादि चीजें बांटी जा रही हैं। परिणाम स्वरूप प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं और कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता भोजन व राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णत पालन कर रहे हैं।

जरूरतमंदों को भोजन कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुल मिलाकर गुरूवार तक दिल्ली में 30 लाख 10 हजार 806 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments