Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंमृतक सफाई कर्मी को न्याय दिलाने के लिए लिखा एलजी, सीएम और...

मृतक सफाई कर्मी को न्याय दिलाने के लिए लिखा एलजी, सीएम और आयोग को पत्र

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखा है

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मृतक सफाई कर्मी कोरोना योद्धा राजेश सुपुत्र सुल्ली को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इससे पहले राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रधान देवेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मी राजेश कोरोना महामारी से नहीं डरा लेकिन अपने अधिकारियों से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।


                     प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के पीछे सीधे तौर पर एसी रजीम आजम खान, एसएस किशन चंद भारद्वाज, इंस्पेक्टर नानक चंद जिम्मेदार हैं। इनकी शिकायत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के ग्रीन पार्क जोन के उपायुक्त कार्यालय में भी की थी और उपायुक्त मैडम की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments