Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंएलजी कल करेंगे संयुक्त विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

एलजी कल करेंगे संयुक्त विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

अभियान में शामिल होंगे विभिन्न विभाग और निकाय

नई दिल्ली, 13 जून 2022: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल, मंगलवार, 14 जून 2022 को सुबह 11 बजे बत्रा सिनेमा परिसर, मुखर्जी नगर से संयुक्त विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस संयुक्त विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली छावनी परिषद एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा।

दिल्ली नगर निगम प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा जिसमें आम नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी। इस स्वच्छता अभियान के अंतर्गत उन सभी जगहों की साफ सफाई की जाएगी जहां आमतौर पर सफाई नहीं हो पाती एवं उन्हें साफ करके उनके निर्दिष्ट उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस अभियान में दिल्ली नगर निगम अपने कार्यबल एवं मशीनरी की सहायता से शत प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments