Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयअयोध्या की रामलीला में मामा शकुनि बनेंगे नारद मुनि :  सुभाष मलिक 

अयोध्या की रामलीला में मामा शकुनि बनेंगे नारद मुनि :  सुभाष मलिक 

– बॉलिवुड के बीस कलाकार करेंगे लीला मंचन
– अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है
– इस बार 1600 फुट का एलईडी सेट तैयार हो रहा है

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2022: पिछले दो साल से देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुके अयोध्या की रामलीला कमेटी की और से आयोजित प्रेस वार्ता में लीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि यह अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण है। अयोध्या में लक्ष्मण किला, सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है। सुभाष मलिक ने बताया की हम भगवान श्री राम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं। इसलिए हम विभिन्न जगहों पर अयोध्या की रामलीला की जानकारी मीडिया को बताते हैं। गौरतलब है कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा नागरिकों ने अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर देखा है।

इस मौके पर अयोध्या की रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे राहुल भूचर ने कहा अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती है, दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम के भक्त देखते हैं। इस मौके पर सीता की भूमिका निभा रही दीक्षा रैना ने बोला कि मैं अपने आपको बड़ा भाग्यशाली मानती हूं कि मैं अयोध्या की रामलीला में माता सीता की भूमिका निभा रही हूं। महाभारत में मामा शकुनी के किरदार से पहचान बना चुके गुफ़ी पेंटल अयोध्या की रामलीला में नारद मुनि की भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर गूफ़ी पेंटल ने कहा अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होती हैं। इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है। मैं इसमें नारद मुनि की भूमिका निभा रहा हूं और मेरे मित्र गिरजा शंकर ( राजा दसरथ श्री राम जी के पिताश्री जी की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री, राकेश बेदी, रजा मुराद, गुफी पेंटल और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।



भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। भगवान श्री राम के भक्तो ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाया है। अयोध्या कि रामलीला में सबसे बड़ा सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन हो पाया है। और उनका सहयोग हमारे पर रहता है, हम बड़े भाग्यशाली है, और अयोध्या कि रामलीला इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड देगी, 2020 में सोलह करोड़ से ज्यादा भगवान राम भक्तों ने इसे देखा था। 2021 मे बाईस करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। इस बार हमें पुरी उम्मीद है, भगवान श्री राम के आशिर्वाद से अयोध्या कि रामलीला पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला कमेटी के क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला में इस बार 1600 फुट का एलईडी सेट तैयार हो रहा है और बॉलीवुड की कई महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) ने बताया अयोध्या की रामलीला का आयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष की तरह लाइव देख पाएंगे। इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। शाम 7 से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर देख पाएंगे। रवि किशन केवट, विंदू दारा सिंह हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर  दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआजी उपासना सिंह कैकेई, दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम, रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल और वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सत प्रकाश राणा, सरंक्षक पवन वत्स, उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी ने बताया कि अयोध्या की रामलीला 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अयोध्या में तीसरा संस्करण होने जा रहा है। हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments