Homeताजा खबरेंमनीष सिसोदिया दिल्ली की जनता को गुमराह करके लैंडफिल साइट की सफाई...

मनीष सिसोदिया दिल्ली की जनता को गुमराह करके लैंडफिल साइट की सफाई का लेना चाहते हैं श्रेय : BJP

पर लैंडफिल साइटों की समयबद्ध सफाई का निर्णय भाजपा शासन में ही हो गया था – सिसोदिया ने आज ओखला लैंडफिल साइट जाकर एक छलावा किया क्योंकि गत 20 अक्टूबर से वहां कोई नया कूड़ा जा ही नहीं रहा है-वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज ओखला लैंडफिल साइट पर अपनी पार्टी के महापौर और उपमहापौर पद प्रत्याशियों के साथ जाकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए एक नया छलावा किया है। सचदेवा ने कहा है कि गत 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुगलकाबाद में ‘वेस्ट टू एनर्जी पावर प्लांट’ का उद्घाटन किया था और उसी दिन से दक्षिण दिल्ली का सारा कूड़ा इस प्लांट में जाता है जिसका उपयोग बिजली बनाने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर से ही ओखला में नया कूड़ा जाना बंद हो गया है और ओखला लैंडफील साइट से रोजाना 6000 मीट्रिक टन इनर्ट (कूड़े की राख) उठ रहा है। नगर निगम पहले ही घोषित कर चुका है कि ओखला लैंडफिल साइट सितंबर 2023 में जी-20 समिट से पहले साफ हो जाएगी। इसी तरह अन्य दोनों लैंडफील साइट को भी समय बद्ध तरीके से साफ करने पर काम जारी है जो निर्णय नगर निगम में भाजपा शासन में ही हो गया था

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह कैसे मुमकिन है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संज्ञान में केंद्रीय गृहमंत्री एवं नगर निगम दोनों की ही लैंडफिल साइट को लेकर घोषणाएं ना हों। यह स्पष्ट है कि मनीष सिसोदिया एवं आम आदमी पार्टी के नेता केवल अपने राजनीतिक प्रचार के लिए आज ओखला लैंडफिल साइट गए थे, वह दिल्ली की जनता को गुमराह करके लैंडफिल साइट की सफाई का श्रेय लेना चाहते हैं पर दिल्ली की जनता भली-भांती जानती है कि लैंडफिल साइटों की सफाई का समयबद्ध निर्णय भाजपा शासन में ही हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read