Homeअंतराष्ट्रीयमां शैलपुत्री दिल्लीवासियों के हितों में काम करने के लिए केजरीवाल को...

मां शैलपुत्री दिल्लीवासियों के हितों में काम करने के लिए केजरीवाल को सदबुद्धि दें : आदेश गुप्ता

  • – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्लीवासियों के उत्तम स्वस्थ्य और समृद्धि के लिए की मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना – नवरात्रि में पवित्र मन से केजरीवाल को राजनीति से ऊपर उठकर दिल्लीवासियों के लिए काम करना चाहिए :आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 26 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नवरात्री के पावन पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा का यह नवरात्री त्योहार दिल्लीवालों के लिए विकास, समृद्धि और खुशियां लेकर आए, यही मां शैलपुत्री से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि पहले दिन की पूजा से मां के 9 रूपों का आशीर्वाद मिल जाता है। आदेश गुप्ता ने कहा कि शैलपुत्री के दर्शन पूजन से भक्तों के सारे दुःख पाप कष्ट मिट जाते हैं। इन्हें मां दुर्गा की शक्ति रूप में भी इनकी पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल रहता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को भी कम से कम इस नवरात्री में दिल्लीवासियों की भलाई के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।

आदेश गुप्ता ने कहा कि हमेशा राजनीतिक उद्देश्यों के कारण महिलाओं के सम्मान की झूठी बातें करने वाले केजरीवाल को जरुरत है कि दिल्ली में विभिन्न समस्याओं पर ध्यान दें। उन्होंने मां शैलपुत्री से केजरीवाल को सदबुद्धि प्रदान करने और दिल्लीवासियों के हित में काम करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज दिल्ली कई समस्याओं से जूझ रही है। चाहे समस्या जलजमाव की हो, डेंगू की हो या फिर आने वाले दिनों में प्रदूषण की हो। दिल्ली में पिछले आठ वर्षों में समस्याओं का अम्बार लगा है, लेकिन केजरीवाल इसे दूर करने की जगह राजनीतिक पर्यटन में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read