Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली नगर निगम की एमसीडी 311 ऐप से होगा नागरिकों की समस्या...

दिल्ली नगर निगम की एमसीडी 311 ऐप से होगा नागरिकों की समस्या का सीधा निवारण

– इस ऐप के द्वारा दिल्ली के नागरिक “एक क्लिक” से विभिन्न सुविधाओं तक पहुँच सकते है – ऐप पर 8 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध – शिकायत दर्ज 24×7 हेल्पलाइन, ट्रैफिक, ई-चार्जिग की लोकेशन आदि उपलब्ध है

नई दिल्ली, 2 जुलाई 2022 : दिल्ली नगर निगम ने नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिये ‘एमसीडी 311 ऐप’ उपलब्ध कराया है, इस ऐप पर लोगो को घर बैठे पारदर्शी, कुशल व प्रभावी ऑनलाइन सेवाएं दी जा रही है। इस ऐप के माध्यम से दिल्ली के नागरिक “एक क्लिक” से विभिन्न सुविधाओं तक पहुँच सकते हैं। इस मोबाइल आधारित एप्लीकेशन पर मुख्य रूप से नागरिकों के लिये शिकायत दर्ज कराने की विशेष सुविधा दी गयी है, जिस पर वे सड़कों पर गढ्ढे, कचरे, जल भराव से लेकर अनाधिकृत निर्माण जैसी समस्याओं को निगम अधिकारियों के पास पहुंचा सकते हैं। नागरिक शिकायतें दर्ज कराने के साथ अपना फीडबैक भी दे सकते है। ऐप पर शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा समाधान के लिए शीघ्र अतिशीघ्र प्रयास किए जाते हैं यह ऐप गूगल प्ले स्टोर व एप्पल ऐप स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

– ट्रैफिक, हेल्पलाइन नम्बर, स्थानों आदि के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करें
   निगम प्रशासन के अनुसार ऐप पर 08 ऑनलाइन सेवाए (आइकॉन) जैसे की शिकायते दर्ज,  24×7 हेल्पलाइन, ट्रैफिक, ई-चार्जिग स्टेशन की लोकेशन आदि उपलब्ध है। नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और ऐप का प्रयोग करके वे समय की बचत के साथ- साथ ट्रैफिक, हेल्पलाइन नम्बर, स्थानों आदि के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह ऐप निगम क्षेत्र के नागरिकों के अलावा, दिल्ली आने वाले आगंतुक और यात्री जो अपने वर्तमान स्थान के आस-पास के स्थानों को खोजने और उपयुक्त ड्राइविंग मार्ग के साथ अपने वांछित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए, एमसीडी-311 ऐप का लाभ उठा सकते हैं। यह निकटतम मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, स्मारकों, सार्वजनिक शौचालयों आदि को खोजने में भी मदद करता है। इसके माध्यम से लोग विभिन्न सड़कों पर यातायात के बारे में ’रियल टाइम इंफोर्मेशन’ भी प्राप्त कर सकते हैं।

– आसान निगरानी के लिए नवीनतम रिपोर्टिंग फॉर्मेट
निगम प्रशासन के अनुसार यह ऐप नागरिकों को हेल्पलाइन  24×7 सुविधा द्वारा तत्काल सहायता के लिए आपातकालीन इकाइयों / संघों से संपर्क करने में मदद करता है। इस ऐप में कई विशेषताएं है जो उन्नत तकनीक से सुसज्जित है जैसे कि अन्य एजेंसियों तक समस्याओं/मुद्दों को पहुंचाने के लिए सरलीकृत स्थानांतरण प्रोटोकॉल, समाधान को चिन्हित करने के लिए सत्यापन जांच, आसान निगरानी के लिए नवीनतम रिपोर्टिंग फॉर्मेट, अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए विशेष फीचर आदि उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इस ऐप में नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण पहलू है। यह ऐप नागरिकों को शिकायत दर्ज करने व अन्य संबंधित मुद्दों को उठाने में सक्षम व प्रोत्साहित करता है ताकि निगम द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments