Friday, March 29, 2024
Homeताजा खबरेंमिशन अनिवार्य:दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में एक करोड़ सेनेटरी नैपकिन...

मिशन अनिवार्य:दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में एक करोड़ सेनेटरी नैपकिन बांटने का लक्ष्य

  • परिवार, समाज और देश की उन्नति के लिए बेटियों को स्वस्थ रहकर आगे बढ़ना अनिवार्य है
  • केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मिशन अनिवार्य के वेबसाइट को लॉन्च किया
  • निर्धारित किया व हर जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने का शपथ लिया गया
  • हमारा प्रदेश, देश एवं संपूर्ण विश्व जिन विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है
  • महिलाओं को अपने घर एवं परिवार जनों की देखभाल पहले की तुलना में अधिक सजग होकर करने की जरूरत है
  • हमारी यही कोशिश है कि कि हम दिल्ली की ज्यादा से ज्यादा बेटियों, बहनों को महत्वपूर्ण और अनिवार्य सुविधा पहुंचा सके

नई दिल्ली: जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के उद्देश्य के साथ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर गुरूवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मिशन अनिवार्य के वेबसाइट को लॉन्च किया और दिल्ली पुलिस की मदद से दिल्ली में एक करोड़ सेनेटरी नैपकिन बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया व हर जरूरतमंद महिलाओं व किशोरियों तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाने का शपथ लिया।

वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सांसद हेमा मालिनी, रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के एडिटर ऐश्वर्य कपूर, सीएनएन न्यूज 18 से भूपेंद्र चैबे, एआईसीटीई चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्त्रबुद्धे, सेलिब्रिटी मैनेजर एंड डायरेक्टर पवन चावला, ग्रेटशिप इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि सेठ, एनसीपीसीआर की पूर्व चेयरमैन स्तुति कक्कड़, बड़ा बिजनेस के फाउंडर डॉ विवेक बिंद्रा, अभिनेता सोनू सूद ने मिशन अनिवार्य को सराहा। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी दीपक यादव, एसीपी प्रज्ञा आनंद, दक्षिणी निगम में स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्ष शिखा राय, नेता सदन कमलजीत सहरावत, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, पूर्व मेयर प्रीति अग्रवाल, मीडिया पैनलिस्ट चारू प्रज्ञा, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजली राणा, संजय सचदेव, सान्या सचदेव, शिवम छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मिशन महिला सशक्तिकरण को बल देने जैसा है और इस तरह के अभियान की इस देश को सख्त जरूरत है। कोरोना की लड़ाई में महिलाओं का स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजग होना जरूरी है। कोरोना महामारी के चलते महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें। आज हमारा प्रदेश, देश एवं संपूर्ण विश्व जिन विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है उनमें महिलाओं को अपने घर एवं परिवार जनों की देखभाल पहले की तुलना में अधिक सजग होकर करने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगी तभी अपने परिवार को भी स्वस्थ रख पाएंगी।

अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बीते 18 मई से हमने मिशन अनिवार्य की शुरुआत की थी जिसमें दिल्ली पुलिस का सहयोग लेते हुए हमने 6 लाख सैनिटेरी नैपकिन जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने में सफलता पायी। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान में ना केवल दिल्ली पुलिस बल्कि दूसरे क्षेत्र के भी लोग जैसे मीडियाकर्मी, फिल्म जगत, कोरपोरेट एवं सांसदों आदि का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। परिवार, समाज और देश की उन्नति के लिए बेटियों को स्वस्थ रहकर आगे बढ़ना अनिवार्य है। आज भी हमारी देश की किशोरियों व महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन जैसे अनिवार्य वस्तु तक पहुंचने का आर्थिक एवं भोगोलिक साधन ना होने की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पढ़ती है और जो फिर भी डट कर आगे बढ़ती है उन में से भी अधिकतर, महीने के उन 4-5 दिन स्कूल नहीं जा पाती है। आज के कोरोना के समय में जब पूरा देश शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है, ऐसे में हमारी यही कोशिश है कि कि हम दिल्ली की ज्यादा से ज्यादा बेटियों, बहनों को ये महत्वपूर्ण और अनिवार्य सुविधा पहुंचा सके।

एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि ये अभियान हमारे समाज की महिलाओं ना केवल सशक्त करेगा बल्कि समाज की मानसिकता में बड़ा बदलाव लाएगा। अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए महिलाओं को पहले स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। महिलाएं स्वच्छ व स्वस्थ रह कर ही अपने परिवार को स्वस्थ रख सकती है और समाज की दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर सकती हैं।

एसीपी प्रज्ञा आनंद ने कहा कि इस तरह में अभियान से जुड़ना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है और जैसे देश बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ साथ इस अभियान को भी आगे बढ़ाना जरूरी है। आगामी समय में सबके लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी इसलिए हमारे देश की बेटियां और बहनें मजबूती से अपने को संभाले एवं परिवार को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments