Wednesday, April 17, 2024
Homeताजा खबरेंमुख्यमंत्री आवास व फ्लैग स्टाफ रोड पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने...

मुख्यमंत्री आवास व फ्लैग स्टाफ रोड पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने किया सैनिटाइजेशन कार्य

  • निगम कर्मचारी कोरोनावायरस की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं
  • दिल्ली में हॉटस्पॉट्स क्षेत्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है
  • जो यह दिखाता है की दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह और स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने रविवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर फ्लैग स्टाफ रोड, राजपुर रोड व मुख्यमंत्री आवास के आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण रोधी दवा का छिडकाव किया। इस अवसर पर महापौर सिंह ने कहा कि उत्तरी निगम के कर्मचारी प्रति दिन हर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि वहां स्वयं इस क्षेत्र से पार्षद है और हर क्षेत्र में कि जा रहे सैनिटाइजेशन कार्य पर नजर रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी निगम के कर्मचारी कोरोनावायरस की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिस के लिए कर्मचारी प्रशंसा के पात्र है और दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी इन के योगदान की सराहना करनी चाहिए।

स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में हॉटस्पॉट्स क्षेत्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो यह दिखाता है की दिल्ली सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम के सभी मुख्य कार्य निगम कर रही है, जैसे की सड़कों व गलियों की सफाई, क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, मार्केट व अन्य प्रमुख स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चिन्ह बनाना आदि।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments