Friday, July 26, 2024
Homeताजा खबरेंदिल्ली नगर निगम में आप पार्टी के 15 महीने के शासन में...

दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी के 15 महीने के शासन में दिल्ली में पार्किंग माफिया हावी : राजा इकबाल सिंह

– आप पार्टी के कार्यकर्ता चला रहे हैं अवैध पार्किंग
– भारतीय जनता पार्टी आप पार्टी द्वारा लोकल शॉपिंग सेंटर में अवैध तरीके से पार्किंग शुल्क वसूलने का करती है पुरजोर विरोध- सरदार राजा इकबाल सिंह

नई दिल्ली, 20 मार्च 2024

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी के 15 महीने के शासन के दौरान हावी होते अवैध पार्किंग माफिया के मुद्दे पर निगम की आप सरकार का कड़ा विरोध किया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निगम में 15 वर्ष के शासन के दौरान पार्किंग व्यवस्था सुचारू रूप से चलती थी लेकिन आप सरकार के निगम में 15 महीने के शासन में हर तरफ छोटी छोटी जगहों पर भी अवैध पार्किंग माफिया हावी है।सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अधिकतर अवैध पार्किंग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित की जा रही हैं। सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने लोकल शॉपिंग सेंटर पर स्थित पार्किंग को बंद कराया है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी से निगम की व्यवस्था नहीं संभल रही है एवं वो अपनी हर नाकामी का दोष भारतीय जनता पार्टी पर मढ कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की मेयर साहिबा को सुचारू रूप से निगम चलाने के बारे में सोचना चाहिए। अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर थोपने से काम नहीं चलेगा। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दो बार की दिल्ली की मेयर को इतना पता होना चाहिए कि दिल्ली में निगम के अलावा दिल्ली मेट्रो,डीडीए,भारतीय रेल भी पार्किंग संचालित करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments