Homeअंतराष्ट्रीयजनता खुल कर कह रही कि भाजपा शासित एमसीडी में बिना रिश्वत...

जनता खुल कर कह रही कि भाजपा शासित एमसीडी में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता : पंकज खत्री

  • भाजपा के प्रति आक्रोश और घोर निराशा देखने को मिल रही, लोग मान चुके हैं कि भाजपा भ्रष्ट है
  • नरेला वार्ड संख्या-1 के संगठन मंत्री पंकज खंत्री ने साधा भाजपा पर निशाना
  • भाजपा के भ्रष्टाचार को जानने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है
  • video link https://www.youtube.com/watch?v=wrmNwTfGVdo&feature=youtu.be

नई दिल्ली : मोहल्ला सभाओं में आ रही जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश और घोर निराशा देखने को मिल रही, लोग मान चुके हैं कि भाजपा भ्रष्ट है। आम आदमी पार्टी के नरेला वार्ड संख्या-1 के संगठन मंत्री पंकज खंत्री (रिंकू) ने नरेला में आयोजित मौहल्ला सभाओं में भाजपा पर ये आरोप लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। बता दें कि भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मोहल्ला सभाओं का सिलसिला शुरू किया है। वार्ड संगठन मंत्री पंकज खंत्री ने बताया कि जनता खुल कर कह रही कि भाजपा शासित एमसीडी में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है। एमसीडी से भाजपा को बाहर कर एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपना समय की जरूरत है, जनता एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सत्ता चाहती है। एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोल अभियान के तहत आयोजित मोहल्ला सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने जिस सोच के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी कि दिल्ली की जनता को भाजपा का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिखाना है, वह अबतक पूरी तरह सफल रहा है और पार्टी की यही कोशिश है कि दिल्ली के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर, भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों की जानकारी घर-घर तक पहुंचा सकें। दिल्ली और देश की जनता को भाजपा का असली चेहरा दिखा सकें। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अब तक सफल रही है। पार्टी द्वारा आयोजित मोहल्ला सभाओं में भाजपा के भ्रष्टाचार को जानने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read