Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयभाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत...

भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत : कांग्रेस

  • 5 वार्डों में उपचुनावों की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत त्रिलोकपुरी विधानसभा में पदयात्रा निकाली
  • कांग्रेस सभी 5 वार्डों पर जीत हासिल करेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी को अपने वादों को निभाने की अपनी परम्परा है जबकि भाजपा और अरविन्द सरकार इसके उल्ट केवल खोखले वायदों के दिल्ली की जनता को धोखा दिया है : चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डों में उपचुनावों की प्रचार हेतू आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत त्रिलोकपुरी विधानसभा में ब्लॉक एक, सीनियर सैकेंडरी स्कूल से पदयात्रा करके की। दूसरी पदयात्रा शालीमार बाग विधानसभा के सेन्ट्रल मार्केट हैदरपुर क्षेत्र में निकाली गई। पदयात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व निगम पार्षद मौजूद थे, जो भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जवाब दो-हिसाब दो आदि नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पदयात्रा त्रिलोकपुरी की प्रत्येक छोटी-बड़ी गलियों से निकाली गई, जहां कूड़े के अम्बार लगे हुए थे, सफाई कर्मचारियों को वेतन नही दिए जाने पर लोगों ने अपना दर्द भी प्रदेश अध्यक्ष को बताया।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि हम यहां भाजपा के 14 वर्षों के कुशासन और अरविन्द सरकार के 7 वर्षों की नाकामियों को उजागर करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार करके निगम को कंगाल बना दिया है और क्षेत्र के गली-गली मौहल्लों में कूड़े ढे़र और नालियों में गंदगी की भरमार है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस परिवार त्रिलोकपुरी विधानसभा में नैतिकता के आधार पर भाजपा की निगम सरकार से जवाब मांगने आए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आदमी पार्टी की अरविन्द सरकार द्वारा सफाई व्यवस्था व अन्य जनसुविधाओं की अनदेखी के कारण राजधानी की छवि पूरे विश्व में बदनाम हुई है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि त्रिलोकपुरी विधानसभा की दुखी जनता का दर्द कोई सुनने वाला नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा और आम आदमी पार्टी से क्षेत्र की बदहाली के लिए जवाब मांगने आए हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द सरकार के पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली ने बहुत कुछ झेला है। दिल्ली में दंगे हुए, सफाई कर्मचारियों, डाक्टरों, नर्सों, आगनबाड़ी व आशा वर्करों की वेतन न मिलने के कारण हड़ताल होना, कोविड-19 में पुर्नवासित कालोनियों की अनदेखी, राशन न मिलना, नए राशन कार्ड न बनना, बच्चों के नाम राशन कार्ड में नही डालना, निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, लम्बे समय तक लोगों को पेन्शन नही दिया जाना और नई पेन्शन नही बनाने आदि मुद्दो पर कांग्रेस पार्टी आपके द्वार भाजपा और आम आदमी पार्टी से जवाब मांगने आई है। पदयात्रा में चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव, ब्रहमपाल और अमरीश सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, हरी किशन जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, डीपी मौर्या, परवेज आलम, विजय कुमार सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी मुख्य रुप से मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी पदयात्राओं पांचों वार्डों में निकालेगी और वहां भाजपा और अरविन्द सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र में फैली गंदगी, सुविधाओं में अभाव के कारण लोगों को होने वाली परेशानियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो एक सिक्के के दो पहलू हैं क्योंकि अरविन्द केजरीवाल भाजपा के बताऐ रास्ते पर काम करते है और भाजपा की केन्द्र सरकार अरविन्द सरकार को संरक्षित करके अपने निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टी केवल दिखावटी रुप में एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों ने जनता के हितों से संबिधत मुददों पर कभी भी संवेदनशीलता नही दिखाई जबकि चुनावों के दौरान जनता से बड़े-बड़े वायदे करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments