Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंसमाज के विकास में प्रजापति समाज की बड़ी भूमिका है : आदेश...

समाज के विकास में प्रजापति समाज की बड़ी भूमिका है : आदेश गुप्ता

  • प्रजापति राजनीति मंच के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष आदेश गुप्ता से मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
  • भाजपा प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है
  • पर्व और त्यौहार प्रजापति समाज के बिना संभव नहीं

नई दिल्ली : समाज के विकास में प्रजापति समाज की बड़ी भूमिका है। कौन ऐसा परिवार होगा जिस परिवार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रजापति समाज की पहुँच न हो। ये बाते दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रजापति राजनीति मंच के प्रतिनिधियों से कही। मंच के प्रतिनिधि आदेश गुप्ता को उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई देने आये थे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, प्रजापति राजनीति मंच अध्यक्ष प्रणब टेकचंद, संयोजक राकेश प्रजापति, कृष्ण सरवारा, रेखा गोला, विनीता गोला, सुनीता गोला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अध्यक्ष गुप्ता ने प्रजापति राजनीति मंच के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये उनको आश्वस्त किया
कि दिल्ली भाजपा सदैव प्रजापति समाज को साथ लेकर विकास पथ पर चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पर्व और त्यौहार प्रजापति समाज की उपस्थिति के बिना संभव हो ही नहीं सकता। संयोजक राकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने प्रजापति समाज के लोगों को तरक्की और रोजगार के साथ-साथ हुनर को पहचान दिलाई। इतना ही नहीं सरकार से लेकर संगठन तक में प्रजापति समाज की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रजापति समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments