Homeताजा खबरेंभ्रष्टाचार की शिकायत ई-मेल या पत्र लिखकर भेजे, निगम लेगा एक्शन

भ्रष्टाचार की शिकायत ई-मेल या पत्र लिखकर भेजे, निगम लेगा एक्शन

– अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में कार्य करेंगे एवं सेल को प्राप्त शिकायतों का निवारण करेंगे

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार शिकायत सेल का गठन किया है। यह सेल निगम अधिकारियों एवं विभागों के विरुद्ध भ्रष्टाचार की प्राप्त शिकायतों का निपटान करेगा। भ्रष्टाचार शिकायत सेल में कोई भी व्यक्ति निगम से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायत ई-मेल या पत्र लिखकर दर्ज करा सकता हैं। जिस पर निगम प्रशासन एक्शन लेगा।

निगम प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए दिल्ली नगर निगम ने ई-मेल आई.डी., टेलीफोन नंबर एवं पता – भ्रष्टाचार शिकायत सेल, दिल्ली नगर निगम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिविक सेंटर, द्वितीय तल, ई-1 ब्लॉक, जवाहर लाल नेहरू मार्ग नई दिल्ली-110002 है। जिसके प्रभारी अधिकारी: अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्यालय) होंगे, टेलीफोन नंबर: 011-23225231, ई-मेल आई.डी. commissioner.ccc@mcd.nic.in  पर भी अपनी शिकायत भेज सकेंगे।


            दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त (मुख्य.) भ्रष्टाचार शिकायत सेल के प्रभारी अधिकारी होंगे जोकि अतिरिक्त आयुक्त की देखरेख में कार्य करेंगे एवं सेल को प्राप्त शिकायतों का निवारण करेंगे एवं जिन शिकायतों पर आवश्यकता है उन पर समयबद्ध तरीके से उचित कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen + 11 =

Must Read