Friday, March 29, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयआदर्श एवं मर्यादाओं युक्त है श्री राम का जीवन: आदेश गुप्ता

आदर्श एवं मर्यादाओं युक्त है श्री राम का जीवन: आदेश गुप्ता

  • आदर्श रामलीला का भूमि पूजन संपन्न
  • श्री राम का जीवन प्रेरणादायक: श्याम जाजू
  • श्रेष्ठतम प्रेरणा स्रोत है रामायण का प्रत्येक प्रसंग: सतीश गर्ग

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2022: आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 का भूमि पूजन वैदिक रीति रिवाज के बीच मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। रामलीला के पदाधिकारियों ने मंचन से जुड़े कलाकारों को कलावा बांध कर अनुबंधित किया। रामलीला से जुड़े पात्रों ने अपने सुक्ष्म अभिनय से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। लक्ष्मण-परशुराम के रोचक संवाद के बीच शील, क्रोध, संयम और वीरता का बखान होता दिखा। रामलीला का भूमि पूजन भाजपा प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश सतीश गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, अनेक सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष समारोह में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर आदेश गुप्ता ने कहा कि श्री राम का चरित्र, कर्तव्यनिष्ठ, कर्म प्रधान, आदर्शों एवं मर्यादाओं से युक्त अति विनम्र व प्रेम प्रधान है। श्याम जाजू ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम के चरित्र का वर्णन शब्दों में तो हो ही नहीं सकता प्रभु श्रीराम अत्यंत शक्तिशाली थे किंतु उन्होंने कभी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग नहीं किया तथा युद्ध में भी उन्होंने सदा मर्यादाओं का ही पालन किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सतीश गर्ग ने कहा कि रामलीला के प्रत्येक भाग में हमें जीवन उपयोगी कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। शबरी मिलन का प्रसंग सामाजिक समरसता का श्रेष्ठतम प्रेरणा स्रोत है। श्री गर्ग ने सभी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर बनने की बधाई दी।

कमेटी के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रामलीला के अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने जानकारी दी कि हम इस वर्ष भी रामलीला प्रारंभ की पूर्व संध्या पर डांडिया नृत्य व रावण दहन के पश्चात महा कवि सम्मेलन का आयोजन करेंगे। रामलीला के निदेशक नितिन बत्रा ने कलाकारों के परिचय व लीला की भव्यता पर प्रकाश डाला। रामलीला के चेयरमैन ओमप्रकाश गोयंका, मुख्य संरक्षक अरुण बंसल ने सभी को  शुभकामनाएं दी। भूमि पूजन अध्यक्ष रवी गर्ग ने समारोह के सारगर्भित व योजना अनुरूप सफल होने पर सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रामलीला के मेला अध्यक्ष चंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल, व्यवस्था अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सुरक्षा अध्यक्ष विजय बंसल, स्वागताध्यक्ष देवराज, प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, राकेश गुप्ता, राजेंद्र खंडेलवाल, बी पी गर्ग, उषा गोयल, रचना वशिष्ट, घनश्याम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments