Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंदक्षिणी निगम ने “विश्व पृथ्वी दिवस” पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ...

दक्षिणी निगम ने “विश्व पृथ्वी दिवस” पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया व्यापक अभियान

  • सभी जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किये गये बाजारों में आयोजित किये गये भव्य कार्यक्रम
  • जन जागरूकता कार्यक्रमों द्वारा प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जनता को किया गया जागरूक
  • दक्षिणी निगम ने “विश्व पृथ्वी दिवस” पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया व्यापक अभियान

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने “विश्व पृथ्वी दिवस” पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया और सभी जोन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किये गये बाजारों में भी बड़े स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही बाजारों में स्थापित किये गये विकल्प स्टोर का भी प्रचार किया गया, इन विकल्प स्टोर पर कपड़े के थैले उधार लिये जा सकते है। दक्षिणी निगम द्वारा विभिन्न मॉल, मुख्य बाजारों में एलइडी स्क्रीन पर शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गयी और नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिये प्रेरित किया गया। बस शेल्टर पर भी विज्ञापनों के माध्यम से ऐसे संदेश दिये गये।

मध्य जोन में विश्व पृथ्वी दिवस पर ओखला मंडी, सेन्ट्रल मार्किट लाजपत नगर और डिफेंस कॉलोनी में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किये गये। इस दौरान उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 70 चालान किये गये और 90 किलों प्लास्टिक थैलियां जब्त की गयी। जोनल कार्यालय में वाहन मुक्त दिन घोषित किया गया तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन या साईकिल का प्रयोग करके ही कार्यालय पहुंचे। लोधी होटल और मूलचंद अस्पताल को जीरो गार्बेज इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट दिया गया। अंबेडकर स्टेडियम मे स्कूली बच्चों व स्वच्छता सैनिक को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलवायी गयी। लाजपत नगर में सेल्फी पॉइन्ट बनाया गया और स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नजफगढ़ जोन में सागरपुर मार्किट, ड़ाबडी फल व सब्जी मार्किट, महावीर एंक्लेव मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिये जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। साथ ही सेल्फी पॉइन्ट भी बनाये गये, जहां नागरिकों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर तस्वीरें ली। ड़ाबडी फल व सब्जी मार्किट में नागरिकों को कपड़े जूट व कपड़े के थैले भी वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त नागरिकों को शपथ भी दिलवाई गयी कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करेंगे। जोन मे सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के दौरान लगभग 5 किलों प्लास्टिक की थैलियां भी जब्त की गयी। पश्चिमी जोन के सुभाष नगर मार्किट, टैगोर गार्डन मार्केट, राजौरी गार्ड़न मार्किट, सेन्ट्रल मार्किट पंजाबी बाग, सी 4 ई मार्किट मे अनुपयोगी वस्तुओं व फूलों से सुन्दर व आकर्षक सेल्फी पॉइन्ट बनाये गये और व्यापक अभियान चलाये गये। सुभाष नगर मार्किट में  कठपुतली कार्यक्रमों के द्वारा नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का संदेश पहुंचाया गया। साथ ही उपायुक्त श्री अवनीश कुमार द्वारा अधिकारियों व नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलवायी गयी। केशोपुर प्राथमिक विद्यालय में भी बच्चों के लिये चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जोन की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता सैनी ने भाग लिया

दक्षिणी जोन में भी युसूफ सराय मार्किट, एम ब्लॉक मार्किट, जीके, ग्रीन पार्क मार्किट, अरबिंदो मार्किट, वसंत विहार, हौज खास मार्किट, कैलाश कॉलोनी मार्किट, जे ब्लॉक मार्किट, साकेत मार्किट में भी जनजागरूकता अभियान चलाये गये और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ रैली निकाल कर नागरिकों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लगभग 30 किलो प्लास्टिक थैलियां जब्त कि गयी। जी के-1 व जी के-2 मार्किट में सेल्फी पॉइन्ट बनाये गये तथा युसूफ सराय विकल्प स्टोर पर कठपुतली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोन के मुख्य 10 बाजारों में रैलियां निकाली गई और कपड़े के थैले बांटे गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments