Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर युवा मोर्चा के...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर युवा मोर्चा के वृंदावन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

भाजपा एकलौती ऐसी पार्टी है जिसने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के बताए रास्तों पर चलकर भाजपा ने देश की जनता का विश्वास जीता – देश के हर एक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर मोदी सरकार ने अंत्योदय के उद्देश्य को पूरा किया : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 13 सितम्बर। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर की शुरुआत वृन्दावन में हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुरु हुए प्रशिक्षण शिविर को दीप प्रजवलन कर शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गुप्ता ने जनसंघ से भाजपा तक के सफर का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। आदेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एकलौती ऐसी पार्टी है जिसके पास अपना एक सिद्धांत रहा है और हमने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। चाहे संसद में हमारी संख्या तीन थी या फिर 300 के पार, हमने अपने अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाया और हमेशा ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया। गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी और अंत्योदय से प्रेरित बताते हुए कहा कि समाज के हर एक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने योजनाएं बनाई और साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलकर देश के विकास की नई गाथा लिख रही है।

आदेश गुप्ता ने विभिन्न योजनाओं को चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में 11 करोड़ इज्जत घर देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस सिलेंडर देने का काम किया। देश भर में 45.89 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं, जिसमें से 25.52 करोड़ महिला खाताधारक हैं और अभी तक 1.69 लाख करोड़ रुपये की धनराशि इन खातों में डाले जा चुके हैं। इसके अलावा गुप्ता ने मोदी सरकार के अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा ने भाजपा का इतिहास और विकास के बारे में विस्तृत से चर्चा की और साथ ही सभी को पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों से भी परिचित कराया। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने अनुशासन और प्रेरणात्मक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments