Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंप्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम परिसीमन की अधिसूचना जारी का...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम परिसीमन की अधिसूचना जारी का किया स्वागत

चार माह में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देगा कमिटी

नई दिल्ली, 9 जुलाई। दिल्ली नगर निगम के चुनावों को लेकर केन्द्र सरकार ने आज बड़ी पहल की है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर निगम के एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निगम वार्डों के परिसीमन के लिए कमिटी गठित किया है। तीन सदस्यों की कमेटी प्रमुख राज्य के चुनाव आयुक्त विजय देव होंगे। शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय इस आयोग के सदस्य होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गृह मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि निगम को सशक्त और बेहतरी के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद जब नीगम एक होगा तो इसका फायदा दिल्ली की जनता को होगा और एक बेहतर दिल्ली मिलेगी। साथ ही एकीकरण के बाद निगम और मजबूती के साथ अपने कामों को करेगा। गृह मंत्रालय द्वारा आज इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परिसीमन का काम 4 माह में पूरा कर कमिटी सरकार को रिपोर्ट देगा।

इससे पूर्व गत मार्च में लोकसभा ने दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 22 पेश कर दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने का प्रस्ताव पारित किया था। इसके साथ ही सरकार ने तय किया था कि निगम चुनाव नए परिसीमन के आधार पर करवाए जायेंगे। अब परिसीमन कमिटी की रिपोर्ट के बाद निगम चुनाव कराने का रास्ता खुल जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments