Saturday, July 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सचदेवा सहित, दिल्ली के सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सचदेवा सहित, दिल्ली के सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी विभिन्न रामलीलाओं के दशहरा उत्सव में हुए शामिल

– इस वर्ष दशहरा खास है क्योंकि श्री राम मंदिर सम्पूर्णता की ओर है और अगला दशहरा अयोध्या में नये श्री राम मंदिर में मनेगा : वीरेन्द्र सचदेवा
– हमें सनातन धर्म को मजबूत बनाना है और सनातनियों को कभी जातियता में बटने नहीं देना है
– इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन में रामलीला मंच से राम भक्तों को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया सम्बोधित
– भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी, विधायक ओमप्रकाश शर्मा एवं एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल उपस्थित रहे।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2023 :

दिल्ली में आज विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटी आई.पी. एक्सटेंशन में शामिल होकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें पूरी उम्मीद है कि सभी दिल्लीवासी इस वर्ष समाज में रावण को जरूर जलाएंगे लेकिन अपने अंदर के राम को राम के आदर्शों को बलवान करेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इस वर्ष दशहरा खास है क्योंकि श्री राम मंदिर सम्पूर्णता की ओर है और अगला दशहरा अयोध्या में नये श्री राम मंदिर में मनेगा। अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि हमें सनातन धर्म को मजबूत बनाना है और सनातनियों को कभी जातियता में बंटने नहीं देना है।

सचदेवा ने दिल्लीवासियों से अनुरोध किया कि वे सभी अपनी हक की लड़ाई के लिए आगे आए और दिल्ली में बैठी एक  निक्कमी सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा जो लड़ाई लड़ी जा रही है उसके सहभागी बने। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी भी आज एक ऐसी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है और जिसे दिल्ली के प्रदूषण से लेकर दिल्ली के विकास में भी राजनीति करनी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी चिराग दिल्ली, दिल्ली कैंट एवं रामलीला ग्राउंड में, सांसद डॉक्टर हर्ष वर्धन श्री धार्मिक लीला कमेटी, लाल किला में, सांसद प्रवेश साहिब सिंह रामलीला सेक्टर 10 द्वारका में और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा नवयुवक आदर्श रामलीला कमेटी रोहताश नगर शाहदरा में, महामंत्री कमलजीत सहरावत ककरोला रामलीला में, महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया करोल बाग रामलीला में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments