Saturday, July 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयधूं-धूं कर जला रावण, प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न

धूं-धूं कर जला रावण, प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न

– पीतमपुरा के नेताजी सुभाष पैलेस पर श्री केशव रामलीला कमेटी ने रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद व सनातन विरोधियों का किया पुतला दहन

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2023 : भगवान राम के आदर्श जीवन को जन जन तक पहुंचाने वाली रामलीलाओं का आखिरी पड़ाव दशहरा पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। देश की राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित की जाने वाली श्री केशव रामलीला कमेटी के नेताजी सुभाष पैलेस की रामलीला ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग 4 बजे ही जुटने लगे। दरअसल सम्पूर्ण रामलीला का कार्यक्रम 4 बजे ही शुरू हो गया जबकि पुतला दहन कार्यक्रम शाम को 7 बजे हुआ। रामलीला स्थल पर रावण कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक शामिल हुए। वहीं, इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भी शामिल हुए।

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने बताया कि रावण का पुतला 60 फुट जबकि कुम्भकर्ण, मेघनाद के 50 फुट के पुतलों का दहन किया गया है। यही नहीं कमेटी ने इस बार सनातन धर्म के विरोधियों का पुतला भी दहन किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुतला दहन कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी। प्रशासन ने उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था व यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबन्ध दिखाई दी।


धूं-धूं कर जला रावण, प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न
– बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है रावण दहन : सतीश गर्ग

आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में कुंभकरण- मेघनाथ व रावण के पुतले का दहन के बाद प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न हुआ। अरुण बंसल चेयरमैन आदर्श रामलीला कमेटी व सुरेंद्र पाल गुप्ता मुख्य संरक्षक आदर्श रामलीला कमेटी ने राजतिलक किया। मुख्य अतिथि के तौर पर सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सम्मिलित हुए। इस अवसर सतीश गर्ग ने कहा कि बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है, रावण दहन। अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दर्शकों को जागरूक किया। दशहरा अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वेद बासिया, विजय बंसल, नितिन बत्रा, प्रदीप गोयल, देवराज पूर्व पार्षद, चंदन शर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल, सुरेश जैन, संदीप गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, घनश्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

——————-

– श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी
– विजयदशमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट के तत्वावधान में आयोजित विजयदशमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया लीला स्थल पर राम- रावण युद्ध, रावण वध, रावण -कुंभकरण -मेघनाथ के पुतलों का दहन पुतले के दहन में साउंड इफेक्ट द्वारा आतिशबाजी का आयोजन किया गया। दशहरा महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता व पहलवान बिंदु दारा सिंह,अंतरराष्ट्रीय रेसलर- भारत केसरी जगदीश कालीरमन, विशेष अतिथि शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments