Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी अजय कुमार का किया...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी अजय कुमार का किया भव्य स्वागत

दिल्ली में मेयर कांग्रेस का होगा, क्योंकि दिल्लीवासियों ने भ्रष्ट केजरीवाल और भाजपा को नकारने का निर्णय ले लिया है – राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का असर दिल्ली के निगम चुनावों पर पड़ेगा और निगम चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत प्राप्त होगा

नई दिल्ली, 8 नवम्बर, 2022 : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अतिरिक्त प्रभारी अजय कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में दिल्ली निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़े कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों में मौका देगी। उत्साहित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदूषण, भ्रष्टाचार बनाम चमकती विकसित दिल्ली के नारे पर निगम चुनाव लड़ेगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के 15 वर्षों के शासन और 8 वर्षों की अरविन्द केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, कुप्रशासन, कुप्रबंधन, प्रदूषण को दिल्लीवासियों के समक्ष उजागर करेंगे कि भाजपा और आम आम आदमी पार्टी प्रचार के बल पर सत्ता चला रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के आचरण और जनता के साथ बेरुखी के कारण दिल्लीवासियों में रोष है जिसके कारण दिल्ली में परिवर्तन होना निश्चित है। निगम चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों ने भारी संख्या में आवेदन किया है और पार्टी निगम में कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, क्षेत्रीय जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट देगी। दिल्ली में जनता के कांग्रेस के प्रति रुझान को देखते हुए मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि दिल्ली में मेयर कांग्रेस का होगा।
 
नव नियुक्त दिल्ली प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि कि हमारे प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश की जनता में जो जोश और सैलाब उमड़ा है उसका दिल्ली में असर दिखाई पड़ रहा है, दिल्लीवासी एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रहे है। मैं मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हॅू कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों की टीम के साथ काम करें और कांग्रेस प्रत्याशियों को एकजुट होकर विजयी बनाऐ। उन्होंने कहा कि काग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता घर-घर जाकर निगम में भाजपा के 15 वर्षों और आम आदमी पार्टी के 8 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार, घोटालों, प्रदूषण, अक्षमता और निष्क्रियता का पर्दाफाश करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 15 वर्षों में जो हरित, स्वच्छ और विकसित दिल्ली बनाई थी, भाजपा और केजरीवाल सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया।

चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि हमारे पास एक वार्ड में अधिक संख्या में उम्मीदवार है और पार्टी सिर्फ एक उम्मीदवार को वार्ड का प्रत्याशी बनाऐंगी। बाकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मिलकर उसे जिताने के लिए काम करे क्योंकि पार्टी में भविष्य में हर किसी को कुछ न कुछ देती है। इस समय हमारा एक ध्येय होना चाहिए कि कांग्रेस को निगम में एक तिहाई बहुमत से सत्ता हासिल करे, इसके लिए मुझे कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से काफी उम्मीदें है जिन्हें आप लोग ही साकार कर सकते है।
मुख्य संवाददाता,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments