Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयकमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल में जल्द रहने लगेंगे...

कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल में जल्द रहने लगेंगे छात्र : राजेंद्र पाल गौतम

– तेजी से चल रहा नवीनीकरण का कार्य, कोविड के कारण दो साल से है बंद हॉस्टल -संस्कार आश्रम कॉम्प्लेक्स स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल का अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया निरीक्षण -दोनों छात्रावासों में नवीनीकरण का कार्य का प्रगति पर, छात्रों के लिए जल्द किया जाएगा शुरु

नई दिल्ली 18 जून 2022 : केजरीवाल सरकार कोविड-19 के कारण दो साल से बंद पड़े संस्कार आश्रम कॉम्प्लेक्स स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल को जल्द शुरु करेगी। संस्कार आश्रम कॉम्प्लेक्स स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल का अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज निरीक्षण किया। दोनों छात्रावासों में चल रहे नवीनीकरण का कार्य का जायजा लिया और उसे जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने एटीडीसी और एनएसआईसी के परिसरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एटीडीसी और एनएसआईसी के बुनियादी ढांचे का बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब से गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाबा साहब का सपना हम सब मिलकर पूरा कर रहे है।

संस्कार आश्रम कॉम्प्लेक्स स्थित कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल और नेहरू बॉयज हॉस्टल, एटीडीसी और एनएसआईसी के निरीक्षण दौरान कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले दो वर्षों से बंद हैं। इस वर्ष इन छात्रावासों को शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआत में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के 100 छात्र और 60 छात्राओं के लिए शुरु किया जाएगा। दोनों छात्रावासों का नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, एटीडीसी और एनएसआईसी के परिसरों में जहां एससी/एसटी/ओबीसी छात्र ब्यूटीशियन और फैशन डिजाइनिंग आदि जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहां व्यावसायिक पाठ्यक्रम की सुविधा बढ़ाई जाएगी। दोनों संस्थानों में एक हजार प्रशिक्षुओं की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रयोजन के लिए पूर्व-ईएन (पीडब्ल्यूडी) को डीएससीएसटी के अनुमान के साथ दोनों संस्थानों के आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जल्द से जल्द एक प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारियों को बारिश के मौसम से पहले परिसर की उचित सफाई और वहां पर वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया है। गौतम ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के गरीब से गरीब बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाबा साहब का सपना हम सब मिलकर पूरा कर रहे है। केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी स्कूलों व छात्रावासों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सुविधाजनक बना रही है। हमे खुशी है कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के भविष्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments