Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयदिल्ली नगर निगम की शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित

दिल्ली नगर निगम की शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित

– रजनी शर्मा निगम प्रतिभा विद्यालय, प्रशांत विहार की शिक्षक है
– उनकी विशिष्ट शिक्षण तकनीक और स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार
– उन्होंने निगम स्कूलों के बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाए रखी
– मिशन बुनियाद में 11 विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार
– बतौर मेंटोर 2020 व 2021 में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है

नई दिल्ली, 6 सितम्बर 2022: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के शिक्षा मॉडल को एक बार फिर प्रशंसा मिली है। दिल्ली नगर निगम की मेंटर शिक्षक रजनी शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रजनी शर्मा को सम्मानित किया। शर्मा निगम प्रतिभा विद्यालय, प्रशांत विहार की शिक्षक हैं। शर्मा को उनकी विशिष्ट शिक्षण तकनीक और स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और छात्रों के जीवन को शिक्षा के माध्यम से समृद्ध बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

अध्यापिका के तौर पर भी ये अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण हेतु नित नवाचार करती रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान रजनी शर्मा ने विशेष शिक्षण सामग्री विकसित की। ऑनलाइन पढ़ाई के तरीकों और विशेष रूप से तैयार सामग्री के माध्यम से उन्होंने निगम स्कूलों के बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाए रखी। इनकी कक्षा का वातावरण इतना आनंददायी होता है कि अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी भी इनकी कक्षा में पढ़ने के लिए लालायित रहते थे। इनकी इसी विशिष्टता के कारण शिक्षा विभाग ने शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने में योगदान देने के लिए मेंटोंर के रुप नियुक्त किया था।

रजनी शर्मा ने मिशन बुनियाद में 11 विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु स्वनिर्मित गतिविधियों का निर्माण किया। कक्षा में शिक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यालयों का भी मार्गदर्शन करना व कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सकारात्मक सुधार करने में इनकी कार्यकुशलता व अनुभव अत्यंत विशिष्ट व उत्कृष्ट कोटि का है। दिल्ली नगर निगम के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य शिक्षक भी इनके द्वारा निर्मित गतिविधियों का उपयोग करते हैं। इन्हें क्षेत्रीय, निगम व राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके लिए इन्हें बतौर मेंटोर 2020 व 2021 में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली से चयनित इकलौती निगम अध्यापिका ने इस बात को भी प्रमाणित कर दिया है कि निगम के विद्यालयों में शिक्षा विभाग अपने विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments