Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयकेजरीवाल ने भ्रष्टाचार की जो सीरीज शुरू की है वह दिल्ली को...

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की जो सीरीज शुरू की है वह दिल्ली को बर्बाद करके छोड़ेगी : आदेश गुप्ता

– सभी बूथों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना

नई दिल्ली, 28 अगस्त 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को दिल्ली के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का आयोजन किया गया। प्रदेश के शक्ति नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में स्थानीय निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आदेश गुप्ता ने मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने उद्बोधन द्वारा देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में बह रही अमृत धारा से अवगत कराकर सबको देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मन की बात कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिल्ली में सभी बूथों पर केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान भी निकाला। इसकी अगुवाई करते हुए आदेश गुप्ता ने जनजागरण अभियान के तहत मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार की जो सीरीज शुरू की है वह दिल्ली को बर्बाद करके छोड़ेगी। यहां गुप्ता ने केजरीवाल पर भाजपा और जनता के सवालों से बचने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक जनता के सवालों का जवाब नहीं मिल जाता तब तक भाजपा उनकी आवाज बनकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम झिलमिल मंडल में, अरुण सिंह रोहिणी मंडल में और  तरुण चुग जगदीश चंद्र माथुर लेन में, नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सफ़दरजंग एंक्लेव मंडल में, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, सांसद रमेश बिधूड़ी और मनोज तिवारी भी अपने अपने इलाक़े के बूथ में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

– हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं
आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों के अंदर देशभक्ति जगाने का जो काम किया है उसका प्रमाण देखने को मिला कि देश में इतनी विविधताओं के बावजूद सभी ने एक सुर में तिरंगे को ना सिर्फ अपने घरों पर लगाया बल्कि देश के उन सभी वीर जवानों के प्रति सम्मान भी दिखाया। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश की प्रतिभा, कीर्तिमान और अन्य संस्कृतियों के बारे में जानकारी देने का काम प्रधानमंत्री मोदी करते आये हैं। खासकर बच्चियों और महिला सम्मान के लिए हमेशा से प्रधानमंत्री की एक विशेष योजना रही है जिससे हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं।

–  केजरीवाल के काले कारनामों की लिस्ट खुलती जा रही है
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल लगातार मनीष सिसोदिया को ईमानदारी का चादर ओढाए उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आखिर कब तक दिल्ली की जनता को धोखा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि आज करोड़ों रूपये लूटकर खुद के जेब भरने वाला और शराब माफियाओं के साथ मिलकर दिल्ली के खजाने लूटने वाले सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री हैं। एक तरफ बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ और दूसरी तरफ शराब माफियाओं के साथ मिलकर दिल्ली को लूट रहे केजरीवाल के सभी काले कारनामों की लिस्ट धीरे-धीरे करके खुलती जा रही है।

– केजरीवाल शराब के नाम पर हुए करोड़ों रूपये के गबन का जवाब दे
आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल बार-बार शिक्षा-स्वास्थ्य की बात तो करते हैं लेकिन वह भी तब तक जब तक उनसे कोई इस पर सवाल नहीं पूछ रहा। फिलहाल केजरीवाल शराब के नाम पर हुए करोड़ों रूपये के गबन का जवाब दे। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों से मोटी रकम कमीशन लेने के कारण दुकानदार नकली शराब बेचने को मजबूर हैं। अब शराब की जांच खुद शराब बेचने वाला करता है इसलिए नकली असली का सवाल खत्म हो गया है। शराब पीने वाले किस गुणवत्ता की शराब पी रहे हैं वह भी राम भरोसे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments