Tuesday, July 23, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयपीएम मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना-मुक्त होगा : भाजपा

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना-मुक्त होगा : भाजपा

  • मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली भाजपा ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश कोरोना संकट से उबरने में सक्षम हुआ
  • कार्यक्रम में गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किये
  • पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है

नई दिल्ली: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गु्प्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने गणेश नगर समुदाय भवन उत्सव ग्राउंड में आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में भोजन वितरित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मोटर साइकिल रोड शो में शामिल हुए। मोटर साइकिल रोड शो लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, गणेश कचैड़ी से प्रारम्भ होकर मदर डेयरी रोड होते हुए पांडव नगर के रास्ते गणेश नगर समुदाय भवन उत्सव ग्राउंड पहुंचा।


प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने वेस्ट पटेल नगर के रामजस ग्राउंड में आयोजित क्रार्यक्रम में गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किये। सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने उत्तम नगर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गु्प्ता ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश का पर्व “मकर संक्रांति“ है जो अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर, झूठ से सच्चाई की ओर ले जाने का प्रतीक है। पूर्व से पश्चिम हो या उत्तर से दक्षिण, अलग-अलग नामों को साथ पूरे देश में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश कोरोना संकट से उबरने में सक्षम हुआ है। हमें गर्व है कि हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सीन तैयार की है और विभिन्न देश भी भारत में निर्मित वैक्सीन का उपयोग करेंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि मकर संक्रांति का यह शुभ अवसर इसलिए भी ज्यादा खास हो गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत और समर्पण के कारण कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन भी तैयार हो गई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना-मुक्त होगा। सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मकर संक्रांति का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं धन वैभव लेकर आये। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में कहा कि बुजुर्गों के बिना परिवार और संगठन का विकास संभव नहीं है। बुजुर्गों से ही युवाओं को समय, परिस्थिति का ज्ञान होता है। चूंकि बुजुर्गों ने जीवन के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए उनसे जितना सीखा जाए कम है।

पांडव नगर में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, सुनील यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, विधायक अभय वर्मा, प्रवक्ता आदित्य झा सहित जिला, मंडल पदाधिकारी, निगम पार्षद सहित पू्र्वांचल मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वेस्ट पटेल नगर के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, राजन तिवारी, करोल बाग जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर, बाहरी-दिल्ली जिला सह-प्रभारी भारत भूषण मदान, पार्षद विपिन मल्होत्रा, रमेश कुमार, सुनीता गाबा, जिला महामंत्री धनेश तिवारी, दिपाली कपूर, मंडल अध्यक्ष विष्णु देव यादव, दिल्ली छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष रचना कादियान सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उत्तम नगर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष विजय सोलंकी, जिला महामंत्री मुकेश मिश्रा, अचल शर्मा, जिला मंत्री हिमांशु यादव, निगम पार्षद कृष्ण गहलोत सहित जिला, मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments