Saturday, July 27, 2024
Homeताजा खबरेंभारत दर्शन पार्क फेज-2 का उपराज्यपाल ने किया शिलान्यास

भारत दर्शन पार्क फेज-2 का उपराज्यपाल ने किया शिलान्यास

– साथ ही उन्होंने भारत दर्शन पार्क में नवनिर्मित फूड कोर्ट का भी उद्घाटन किया
– दूसरे चरण में 14 राज्यों के 17 स्मारकों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

नई दिल्ली, 31 दिसंबर 2022: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारत दर्शन पार्क फेज- 2 का शिलान्यास  किया।  इस पार्क को 8.49 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क फेज- I को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है और शेष 3 एकड़ भूमि पर पार्क के फेज-2  को विकसित किया जा रहा है। साथ ही, उपराज्यपाल  ने भारत दर्शन पार्क में आगंतुकों के लिए नवनिर्मित फूड कोर्ट का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, विशेष अधिकारी (दिल्ली नगर निगम) अश्विनी कुमार, आयुक्त ज्ञानेश भारती और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस शानदार पार्क ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ की अद्भुत अवधारणा पर आधारित है जहां ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां को कबाड़, स्क्रैप व  अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित किया गया है और दूसरे चरण में दिल्ली नगर निगम 14 राज्यों से 17 स्मारकों की नई प्रतिकृतियों के निर्माण के द्वारा इस अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘विविधता में एकता’ इस पार्क का थीम है जहाँ  ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों की अनुकृतियों द्वारा भारत की  विविध संस्कृति व  समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है । यह गर्व का विषय है की अब तक 5.07 लाख लोग इस पार्क को देखने आ चुके हैं और निगम को 5.86 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस तरह की परियोजनाएँ देश की राजधानी को और अधिक सुंदर व हरित बनाएंगी।

दूसरे चरण में 14 राज्यों के 17 स्मारकों व स्थानों की प्रतिकृतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। लिंगा लेपाक्षी मंदिर लेपाक्क्षी (आन्ध्रा प्रदेश) 2. जलियांवाला बाग (पंजाब) 3. रंग घर (असम) 4. सिरपुर मंदिर सिरपुर (छत्तीसगढ़) 5. बेसिलिका ऑफ बोम (गोवा) 6. कृष्ण अर्जुन रथं (हरियाणा) 7. मसरूर-मन्दिर- रॉक कट मसरूर –  (हिमाचल प्रदेश) 8. मार्तण्ड मन्दिर, श्रीनगर (जम्मू एण्ड कश्मीर) 9. देवघर मंदिर, देवघर (झारखण्ड) 10. पद्मनाभस्वामी मंदिर (केरल) 11. द थिकसे मोनेस्ट्री (लद्दाख) 12. कंगला  फोर्ट (मणिपुर) 13. ट्री ब्रिज (मेघालय) 14.मिज़ो डांस (मिजोरम) 15. नागा हाउस (नागालैंड) 16. रूममेट मोनेस्ट्री (सिक्किम) 17. उनाकोटी केव्स उनाकोटी (त्रिपुरा) को निर्मित किया जाएगा ।

भारत दर्शन पार्क फेज-2 के तहत 14 राज्यों की 17 स्मारकों व स्थलों के निर्माण, सिविल वर्क, इलेक्ट्रिकल वर्क, हॉर्टिकल्चर वर्क और भारत दर्शन पार्क के रख-रखाव का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है । दूसरे चरण के निर्माण में लगभग 300 टन स्क्रैप का उपयोग किया जाएगा। सभी  कलाकृतियों को बेहतरीन  रोशनी से सजाया जाएगा। भारत दर्शन पार्क के नवनिर्मित फ़ूड कोर्ट में लोग स्वादिष्ट  व्यंजनों विशेष रूप से चाट और स्ट्रीट फूड लुत्फ़ उठा सकते हैं। फ़ूड कोर्ट में बैठने के लिये अनुपयोगी वस्तुएँ जैसे की टायर, लोहे की ग्रिल, पुराने व बेकार पड़े स्कूटर व जीप को टेबल व कुर्सियां के रूप में उपयोग करने के लिए सुन्दर व आकर्षक तरीक़े से परिवर्तित किया गया है। स्क्रैप व कबाड़ से बने इस अनूठे फ़र्नीचर पर बैठकर लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है। पार्क की सिंचाई के लिए एक लाख लीटर क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है।पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए सजावटी पेड़ और तरह-तरह की झाड़िया लगाए जाएँगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments