Wednesday, July 24, 2024
Homeताजा खबरेंराशन किट में मिलेगा दैनिक जरूरत का ये सामान: अरविंद केजरीवाल

राशन किट में मिलेगा दैनिक जरूरत का ये सामान: अरविंद केजरीवाल

  1. केजरीवाल ने दिल्लीवालों को क्या क्या कहा, सुनने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए-https://www.youtube.com/watch?v=oTbqyWa5xz0
  2. दिल्ली सरकार मई में जरूरतमंदों को पहले से दोगुना और मुफ्त राशन देगी: अरविंद केजरीवाल
  3. सामान्य रूप से 5-5 किलो प्रति व्यक्ति दिया जाता है राशन, पिछले माह डेढ़ गुना (7.5 किलो) दिए थे
  4. इस माह 10 किलो हर व्यक्ति को राशन देंगे, साथ में जरूरी सामान का एक किट भी दिया जाएगा
  5. लाॅकडाउन की वजह से कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए 40 बसें रवाना
  6. कल तक घर पहुंचने की उम्मीद, सभी को घर में ही 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन
  7. दिल्ली में प्रति 10 लाख आबादी पर हो रहे 2300 टेस्ट, जबकि पूरे देश में औसतन 500 टेस्ट हो रहे
  8. दिल्ली में अब तक 1100 लोग ठीक होकर घर लौटे, बाकी की जांचे जारी

  • 1 लीटर रीफाइन तेल
  • 1 किलो चीनी
  • 1 किलो छोले चने
  • 1 किलो नमक
  • 200 ग्राम हल्दी
  • 200 ग्राम धनिया
  • 200 ग्राम लाल मिर्च
  • 60-70 ग्राम की साबुन की दो चक्की

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को इस महीने दोगुना राशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाॅकडाउन की मार सबसे अधिक गरीबों को पड़ी है। दिल्ली सरकार समान्य रूप से प्रति व्यक्ति हर महीने 5-5 किलो राशन देती है, लेकिन पिछले माह सभी को डेढ़ गुना (7.5 किलो) राशन दिया गया था और इस माह हर व्यक्ति को 10 किलो राशन दिया जाएगा। राशन के साथ सभी को एक किट भी दी जाएगी, जिसमें दैनिक उपयोग के सामान होंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लाॅक डाउन की वजह से कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए 40 बसें रवाना कर दी गई हैं। यह सभी बसें निजी आॅपरेटर की हैं।

उम्मीद है कि कल तक सभी छात्र घर वापस आ जाएंगे, लेकिन उन्हें अपने घर में ही 14 दिनों तक क्वारंटीन रहना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली में करीब 3500 केस हो गए हैं। जिससे लगता है कि दिल्ली में कोराना तेजी से फैल रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। दिल्ली सरकार प्रति 10 लाख आबादी पर 2300 टेस्ट करा रही है, जबकि देश के अन्य राज्यों में यह आंकड़ा औसतन 500 टेस्ट का है। वहीं, अब तक दिल्ली में 1100 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

  • अपने इलाके में किसी को भी भूखा नहीं रहने दें ‘आप’ वालेंटियर्स- अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के सभी वालेंटियर्स से कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। आम आदमी पार्टी एक क्रांति है। आप सभी लोग क्रांतिकारी हैं। आप तन, मन, धन देश के नाम समर्पित करके आम आदमी पार्टी में आए थे। देश के लिए अपनी देशभक्ति समर्पित करने का यही मौका है। आप बिल्कुल निडर होकर इस वक्त जनता की सेवा कीजिए। सभी वालेंटियर्स को एक काम यह करना है कि अपने इलाके के अंदर किसी को भूखे नहीं मरने देना है। किसी को कोई भी चीज की जरूरत है, आप आगे बढ़ कर उसकी मदद करें, यह पुण्य का काम है और यही देशभक्ति है। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी भी सुरक्षा रखिए, लेकिन जो भी इस वक्त जरूरतमंद है, उन सभी की मदद करनी है। अगर उसमें मेरी या सरकार की जरूरत पड़े, तो बताते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments