Thursday, March 28, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयसत्येन्द्र जैन के सभी करीबी गिरफ्तार हो रहे हैं लेकिन केजरीवाल उन्हें...

सत्येन्द्र जैन के सभी करीबी गिरफ्तार हो रहे हैं लेकिन केजरीवाल उन्हें मंत्रिमंडल में जगह देने पर मजबूर क्यों हैं : आदेश गुप्ता

केजरीवाल अपनी हठधर्मीता के कारण सत्येन्द्र जैन पर कार्रवाई करने की बजाय उनके बचाव में खड़े हैं- पोर्टफोलियो के बिना अपने चहेते सत्येन्द्र जैन को मंत्री बनाकर रखना केजरीवाल का दोहरा चरित्र है

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2022: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के सबसे अहम मंत्री सत्येन्द्र जैन के करीबी धीरे-धीरे करके गिरफ्तार हो रहे हैं, उनके ऊपर आरोप साबित हो रहे हैं, लेकिन बावजूद उसके केजरीवाल सत्येन्द्र जैन को आज भी मंत्रिमंडल में बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येन्द्र जैन को आज गिरफ्तार हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, उसके बावजूद केजरीवाल अपने हठधर्मीता और सत्येन्द्र जैन की कालाबाज़ारी में सहभागी होने के कारण उन्हें मंत्रीमंडल में जगह देने के लिए मजबूर हैं।  

सत्येन्द्र जैन के दो करीबियों अंकुश जैन और वैभव जैन के गिरफ्तार होने पर आदेश गुप्ता ने कहा कि जनता के साथ धोखा देने वाले यह वही केजरीवाल हैं जिनका कहना है कि वे सिर्फ वीडियो के आधार पर मंत्रियों को बर्खास्त करते हैं। केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में मंत्री के ऊपर घड़ियाली आसूं बहाकर उन्हें बर्खास्त किया था जो अपने आप को ईमानदार साबित करने की सिर्फ एक चाल थी। आज सत्येन्द्र जैन जेल में हैं और कोर्ट उनके रिमांड को लगातार बढ़ा रहा है और उनके करीबी लगातार गिरफ्तार हो रहे हैं, बावजूद उसके केजरीवाल उनके इतने दबाव में हैं कि सत्येन्द्र जैन पर कार्रवाई करने की बजाय उनके बचाव में खड़े हैं।  

आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार करने वाले केजरीवाल के पास सारा भ्रष्टाचार का पैसा सत्येन्द्र जैन के द्वारा ही आता था। इसलिए वे उन्हें बर्खास्त न करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एंड कंपनी में अभी भी कई भ्रष्टाचार की परते खुलने वाली हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल इस समय देश के सबसे बड़े भ्रष्टतम मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। बिना पोर्टफोलियो के अपने चहेते मंत्री को मंत्रालय में रखना और उन्हें अब तक बर्खास्त नहीं करना दिल्ली की जनता का अपमान है जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments