Wednesday, April 17, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयप्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग हुए खुशहाल :...

प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग हुए खुशहाल : आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ का 91वां संस्करण सुनने के उपरांत पटेल नगर मंडल कार्यकारिणी को सम्बोधित किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे – दिल्ली भाजपा का संघर्ष रंग लाया, केजरीवाल हुए नई विनाशकारी आबकारी नीति को वापस लेने पर मजबूर – आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनना हम सब के लिए गर्व की बात है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 31 जुलाई। दिल्ली के पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम में मन की बात सुनने के बाद पटेल नगर मंडल की कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर पूरे दिल्ली को तिरंगा से पाट देने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली में आज विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यह हमारे लिए गर्व का पल है जहां हम हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के करोड़ो लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति के बारे में कहा कि दिल्ली में हमारा संघर्ष रंग लाया और केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीति को वापस लेने पर मजबूर हुई। केजरीवाल दिल्ली को शराब नगरी बनाना चाहते थे, लेकिन भाजपा और दिल्लीवासियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। आदेश गुप्ता ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बनना हम सब के लिए गर्व की बात है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना हमारा लक्ष्य ही नहीं कर्तव्य भी है। इस अभियान से आने वाली पीढ़ी को आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों के बारे में जानकारी देने में भी मददगार होंगे।

आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के 91वें संस्करण के अपने सम्बोधन में जनता से आजादी के संघर्ष में क्रांतिकारियों की गतिविधियों से जुड़े रेलवे स्टेशन के बारे में जो जानकारी दी है वह वास्तव में हमें इतिहास को जानने और समझने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों का इतिहास जानने से हमें स्वतंत्रता संग्राम और क्रांतिकारियों  के बारे में जानने में भी मदद मिलेगी, जो देश की कुर्बानी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गोयल, जिला महामंत्री दीपाली कपूर और धनेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विष्णु देव सिंह सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी और उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments