Saturday, July 27, 2024
Homeअंतराष्ट्रीयसेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने शुरु किया वृक्षारोपण अभियान

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने शुरु किया वृक्षारोपण अभियान

  • भाजपा ने देश में गवर्नेंस के मानकों को स्थापित करने का काम किया है: भूपेंद्र यादव
  • भाजपा ने अपने विचारों और कार्यशैली से देश में गवर्नेंस के मानकों को स्थापित करने का काम किया है
  • भाजपा ने सेवा ही संगठन के माध्यम से कई ऐसे कार्य किए जो इससे पहले कभी नहीं हुआ
  • वृक्षों की देखभाल के लिए पालक नियुक्त किए जाएंगे ताकि वृक्षों को हरा-भरा रखा जा सके: आदेश गुप्ता
  • वृक्षारोपण अभियान को मंडल स्तर तक ले जाना सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है
  • केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों की वजह से दिल्ली पिछले आठ सालों से प्रदूषण की समस्याओं से जूझ रही

है

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2022: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म जयंती से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मजयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रुप में मना रही है। भाजपा ने अपने विचारों और कार्यशैली से देश में गवर्नेंस के मानकों को स्थापित करने का काम किया है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पारदर्शिता, समाज कल्याण, देश के विकास और एक भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने का हमेशा से भाजपा का प्रयास रहा है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया न की सेलिब्रेशन करके यही हमारा उद्देश्य है। सेवा पखवाड़ा में हम समाज के गरीब से गरीब और समाज के हर वर्ग तक  पहुंचने का काम करेंगे। यही इस पखवाड़े का उद्देश्य है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, अशोक गोयल देवराहा एवं जयवीर राणा, दिल्ली के सभी जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • खुद जिम्मेदारी लें या फिर एक पालक कार्यकर्ता नियुक्त करें: आदेश गुप्ता
    आदेश गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम जो भी वृक्ष लगाए, उसका पालन करने के लिए या तो खुद जिम्मेदारी लें या फिर एक पालक कार्यकर्ता नियुक्त करें ताकि अधिक से अधिक वृक्षों को बचाया जा सके। उन्होंने सेवा पखवाड़े की जानकारी देते हुए कहा कि वृक्षारोपण के अलावा हम रक्तदान, कृतिम अंग दान सहित कई तरह के कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजन कर रहे हैं।पार्टी ने एक संगठन के रूप में मजबूती से काम किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने एक संगठन के रूप में मजबूती से काम किया है और सेवा ही संगठन के माध्यम से कई ऐसे कार्य किए जो इससे पहले नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और महिला सम्मान जैसी भावनाओं का विकास कर एक नए भारत के निर्माण में हम योगदान दे सकते हैं। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हम रचनात्मक रुप से क्या योगदान दे सकते हैं, यह सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को मंडल स्तर तक ले जाने और सभी से वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

  • वृक्षारोपण अभियान को मंडल स्तर तक ले हमारी जिम्मेदारी
    आदेश गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान को मंडल स्तर तक ले जाना सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में केजरीवाल सरकार की अक्रमणता की वजह दिल्ली प्रदूषण की समस्याओं से जूझ रही है जबकि केंद्र सरकार का पर्यावरण मंत्रालय की तत्परता के साथ प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाने में लगा हुआ है। यमुना सफाई और अन्य प्रदूषण को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • खुद जिम्मेदारी लें या फिर एक पालक कार्यकर्ता नियुक्त करें
    आदेश गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम जो भी वृक्ष लगाए, उसका पालन करने के लिए या तो खुद जिम्मेदारी लें या फिर एक पालक कार्यकर्ता नियुक्त करें ताकि अधिक से अधिक वृक्षों को बचाया जा सके। उन्होंने सेवा पखवाड़े की जानकारी देते हुए कहा कि वृक्षारोपण के अलावा हम रक्तदान, कृतिम अंग दान सहित कई तरह के कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजन कर रहे हैं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments