Tuesday, July 23, 2024
Homeताजा खबरेंकांग्रेस ने दिल्ली के राज निवास के बाहर ‘Speak Up For...

कांग्रेस ने दिल्ली के राज निवास के बाहर ‘Speak Up For Democracy’ के तहत प्रदर्शन किया

  • दिल्ली कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश करके संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों और मूल्यों का उल्लंघन करने की भाजपा की कोशिशों के खिलाफ दिल्ली के राज निवास के बाहर  ‘Speak Up For Democracy’  के तहत प्रदर्शन किया।
  • अमित शाह की दिल्ली पुलिस, जो भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों को सहयोग करती है, जबकि हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत में ले लेती है

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा द्वारा संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लघंन करने के खिलाफ  ‘Speak Up For Democracy’    के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ’लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ’ का नारा देकर दिल्ली के उपराज्यपाल निवास राज भवन पर प्रदर्शन किया। पंरतु गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण वाली दिल्ली पुलिस ने दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लूडलो केसल स्कूल, सिविल लाईन्स से आगे बढ़ने की अनुमति नही दी और प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया और मौरिस नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जब भाजपा और आम आदमी पार्टी अनिवार्य सामाजिक दूरी के मानदंडों  का पालन किए बिना धरना प्रदर्शन करते है तो दिल्ली पुलिस इनके कार्यकर्ताओं के साथ उदार रवैया अपनाती है।

जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज लिए अपना विरोध जता रहे थे, उस वक्त पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किए बिना बल पूर्वक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया, परंतु पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा नही सकी क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ जो देश में गैर भाजपा-राज्य सरकारें जो लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई हैं उन्हें  लोकतांत्रिक मानदंडों और मूल्यों से उपर उठकर अंवैधिनिक रुप से गिराना चाहती है, जिसका नवीनतम उदाहरण राजस्थान है। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक चौ0 मतीन अहमद, हरी शंकर गुप्ता, अमरीश सिंह गौतम, सहित, निगम पार्षद, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जब देश में कोविड-19 महामारी के इतने भारी संकट से गुजर रहा है कि कल 50 हजार से ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आए है तब केंद्र में शासित मोदी सरकार देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों को गिराने के लिए संर्कीण राजनीति खेल रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद अब भाजपा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले का सम्मान करने के लिए राज्यपाल से अनुरोध किया है। परंतु राज्यपाल राजस्थान सरकार को गिराने के लिए भाजपा नेतृत्व की उॅगलियों पर नाच रहे हैं, जिसका विरोध कांग्रेस ’लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ’ के साथ पूरे देश में कर रही है, ताकि भाजपा के लोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कार्यों को उजागर किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments