Homeताजा खबरेंMCD सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सिविक सेंटर पर...

MCD सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सिविक सेंटर पर प्रदर्शन

  • दिल्ली नगर निगम प्रशासन को चेताया
  • समय रहते हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो दीपावली के समय दिल्ली कहीं कूड़ा कूड़ा ना हो जाए

नई दिल्ली, 16 सितम्बर 2022: दिल्ली नगर निगम मजदूर फेडरेशन के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर बारिश में भी विशाल प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। फेडरेशन के अध्यक्ष रणधीर गागट ने बताया कि हमारी मांगे है कि सन 1998 से 2003 तक के सभी कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का नियमित किया जाए। हमारे किसी भी सफाई कर्मियों को स्कूल, डिस्पेंसरी और अस्पताल में ना भेजा जाए। करुणामूलक आधार पर लगे कच्चे सफाई कर्मियों को 2003 से लेकर 2010 तक के पक्के किए जाएं। सफाई कर्मियों की मोबाइल ऐप पर हाजरी न ली जाए। कच्चे सफाई कर्मियों का ईपीएफ काटना बंद किया जाए। कच्चे पक्के सफाई कर्मियों को मेडिकल कैंश लैस कार्ड दिया जाए। लेफ्ट आउट सफाई कर्मियों को भी पक्का किया जाए। दीपावली पर सभी रुके हुए बोनस दिए जाए। कच्चे-पक्के सफाई कर्मियों का एरियर दिया जाए।

फेडरेशन के अध्यक्ष गागट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते हमारी यह मांगे नहीं मानी गई तो दीपावली के समय दिल्ली कहीं कूड़ा कूड़ा ना हो जाए। इस अवसर पर फेडरेशन के संरक्षक अशोक लालाजी, चेतन दास चावरिया, डीसी कपिल, मनोज बेनीवाल नितेश कांगड़ा, राजेश बेनीवाल, सत्यवान सारसर, जेपी टांक, पवन टांक, सत्यवान पवार, सुरेश उज्जैनवाल, रीना बोहोत, जसवंत सिंह, राजू मुंडका, अजय बोहोत, रवि महरौलिया, प्रदर्शन में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read