- स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मास्टर प्रभुदयाल के पुत्र हैं प्रशान्त प्रभुदयाल
- राजीव भवन, प्रदेश कार्यालय में दिया नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली : नरेला क्षेत्र के पूर्व विधायक 1952 महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मास्टर प्रभुदयाल के पुत्र प्रशान्त प्रभुदयाल को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का स्टेट कोडिनेटर नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुनील कुमार ने राजीव भवन, प्रदेश कार्यालय में नियुक्ति पत्र देकर एक स्वतन्त्रता सेनानी परिवार को पुनः कांग्रेस मे सक्रिय किया है जिसका लाभ व मजबूती आने वाले समय मे कांग्रेस संगठन को अवश्य मिलेगी।

दलित कांग्रेसी नेता सुरेंद्र महरोलिया ने बताया कि मास्टर प्रभुदयाल जी से इस क्षेत्र का नहीं बल्कि देश की आजादी का इतिहास जुड़ा है। मास्टर स्वतन्त्रता संग्राम के समय रेल की पटरी उखाड़ कर अंग्रेजी सेना का विरोध करने कर कालापानी कारावास की सजा हुई थी। दिल्ली विधानसभा में भी दिल्ली की 19 महान हस्तियों में जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी जी के साथ मास्टर प्रभुदयाल जी का नाम रहा। लेकिन दुर्भाग्य वश नरेला के जनप्रतिनिधि आज तक मास्टर जी के नाम से किसी सड़क व मार्ग के नामकरण कर इतनी बड़ी महान हस्ती को सम्मान नहीं दे पाये हैं।